{"_id":"684f2d6c158ad7ad1d0cb60e","slug":"yoga-will-be-held-at-eight-places-including-kartavya-path-in-new-delhi-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yoga Day: नई दिल्ली में कर्तव्य पथ सहित आठ जगहों पर होगा योग, 6000 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद; अभ्यास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day: नई दिल्ली में कर्तव्य पथ सहित आठ जगहों पर होगा योग, 6000 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद; अभ्यास शुरू
Mon, 16 Jun 2025 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:00 AM IST
सार
सबसे अधिक भीड़ कर्तव्य पथ पर जुटने की संभावना है, जिसे आयोजन का मुख्य केंद्र माना जा रहा है। यहां पर देेश के बड़े नेता व अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) इस बार योग दिवस पर आठ प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करेेगी, जिनमें करीब 6000 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सबसे अधिक भीड़ कर्तव्य पथ पर जुटने की संभावना है, जिसे आयोजन का मुख्य केंद्र माना जा रहा है। यहां पर देेश के बड़े नेता व अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एनडीएमसी के अनुसार, कर्तव्य पथ, शांति पथ लॉन, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, न्यू मोती बाग (आईएएस निवास), संजय झील (लक्ष्मीबाई नगर), सिंगापुर पार्क (सिंगापुर एंबेसी के सामने) और सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस में योग दिवस मनाया जाएगा। कर्तव्य पथ पर 2000 प्रतिभागी भाग लेंगे जबकि शांति पथ, तालकटोरा गार्डन व लोधी गार्डन में 1000-1000 लोग योग करेंगे।
विज्ञापन
अन्य स्थानों पर 300-300 लोग योग करेंगे। इन सभी स्थानों पर अभ्यास शुरू हो चुका है। वहीं, एनडीएमसी ने योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लॉजिस्टिक, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा, मीडिया कवरेज और पार्किंग जैसी तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभागों को सौंप दी है।
विज्ञापन
आयोजन स्थलों पर स्टेज, एलईडी स्क्रीन, ध्वनि प्रणाली, शौचालय, एंबुलेंस, योग मैट व टी-शर्ट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, आयुष मंत्रालय और योग संस्थानों के सहयोग से योग प्रशिक्षकों की भी तैनाती की जाएगी।
आयोजन स्थलों पर बागवानी विभाग सुंदरता बढ़ाने के लिए पुष्प सज्जा, गमले और रंग-बिरंगे झंडे भी लगाएगा। कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन