फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yoga guru Ramdev can Yamuna Authority in Industry

योग गुरू बाबा रामदेव लगा सकते हैं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग

Fri, 20 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Yoga guru Ramdev can Yamuna Authority in Industry
बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग लगा सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय खोलने की भी इच्छा जाहिर की है। उन्हें करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन की दरकार है। हाल ही में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह व बाबा रामदेव की मुलाकात हुई। इसमें योग गुरु ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग लगाने की मंशा जाहिर की। 

विज्ञापन


साथ ही एक विश्वविद्यालय खोलने की इच्छा व्यक्त की। इन दोनों परियोजनाओं के लिए बाबा रामदेव को करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन चाहिए। उद्योग के लिए करीब 100 एकड़ और विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए। इसमें पतंजलि के उत्पादों का प्लांट लगाने की योजना है।
विज्ञापन


 प्राधिकरण ने बाबा के मौखिक प्रस्ताव पर भी जमीन उपलब्ध कराने की हामी भर दी है। अब औपचारिक प्रस्ताव का इंतजार है। प्रस्ताव मिलते ही जमीन की तलाश पूरी कर दी जाएगी।  यह जमीन जेवर एयरपोर्ट के आसपास दी जा सकती है। इसके अलावा प्राधिकरण के पास सेक्टर-29 में प्लॉट उपलब्ध हैं। जमीन देखने के लिए बहुत जल्द आचार्य बालकृष्ण यमुना प्राधिकरण आ सकते हैं। बृहस्पतिवार को भी संभावना थी, लेकिन नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कि बीते दिनों बाबा रामदेव ने दिल्ली में प्रेसवाता के दौरान भी एनसीआर में विश्वविद्यालय खोलने की मंशा जाहिर की थी। यहां के संसाधनों और आवागमन की बेहतर कनेक्टीविटी को देखते हुए योग गुरु ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। 


जानकार मानते हैं कि अगर बाबा ने यमुना क्षेत्र में उद्योग लगाया तो इससे हजारों करोड़ के निवेश के द्वार खुलेंगे। हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। पतंजलि नियमित उपयोग की सभी वस्तुएं बना रहा है। ऐसे में इसके खुलने से तमाम सपोर्टिंग उद्योग भी खुलेंगे, जिससे इस क्षेत्र का विकास होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed