फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yoga Day today, all will consist Anulom-inverse

योग दिवस आज, सब मिलकर करेंगे अनुलोम-विलोम

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day today, all will consist Anulom-inverse
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह मौजूद रहेंगे। दस चरणों में पूरा योग कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन, आयुष विभाग तथा पंतजलि योग समिति द्वारा सोमवार को तैयारियों को लेकर जायजा लिया गया। सोमवार को बारिश के बाद सभी इसकी तैयारियों को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन


जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने के बाद इसे हटवाने के लिए भी कर्मचारी लगे रहे। बारिश से निपटने का भी इंतजाम किया जा रहा है। पतंजलि योगपीठ के राकेश ठाकुर ने बताया कि योग कार्यक्रम में केवल प्रोटोकोल आसन करवाए जांएगें, जो आसानी से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा शहर में जगह-जगह योग कार्यक्रम मनाए जाएंगे। सरकार की ओर से सभी विभागों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को उपस्थित होने के हरियाणा सरकार ने आदेश दिए हैं।

इन आदेशों के चलते सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ेगा। इस दिन ओपीडी 11 बजे शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed