{"_id":"594959404f1c1bd8128b4685","slug":"yoga-day-celebration-in-many-areas-of-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कर निरोग रहने का लेंगे संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कर निरोग रहने का लेंगे संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के सेक्टर-12 स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर में बुधवार को हजारों लोग योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संकल्प लेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं लेकिन मौके पर जो तैयारियां दिख रही हैं उसे देखकर नहीं लगता है कि बारिश की सूरत में यहां कुछ बेहतर हो पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गत वर्ष एक लाख लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर रिकार्ड कायम किया था। यदि बुधवार को बारिश होती है, तो सारी तैयारियां धूल सकती हैं। बारिश होने पर बैठकर एवं लेटकर किए जाने वाले आसनों में परेशानी हो सकती है। मंगलवार को पहले दिन परिसर में पानी भरने के कारण प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई। बुधवार को उद्योग मंत्री विपुल गोयल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। खेल परिसर में पानी की खाली बोतल को एक जगह एकत्रित करने, स्वच्छता का संदेश देने के लिए कूड़ादान लगाए जाएंगे ताकि योगाभ्यास परिसर में गंदगी न हो।
विज्ञापन
तीन पार्किंग बनाई गई है
वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा तीन पार्किंग स्थल बनाए गए। मुख्य पार्किंग खेल परिसर के सामने खाली जगह में बनाई गई। दूसरी पार्किंग सेंट्रल थाना के पीछे और तीसरी पार्किंग इंडियन ऑयल कंपनी के सामने बनाई गई।
विज्ञापन
खेल परिसर को बांटा 12 जोन में
योगाभ्यास को सुविधायुक्त बनाने के लिए खेल परिसर को 12 जोन में बांटा गया है। स्कूली बच्चों के लिए अलग से जोन बनाया गया है। वीआईपी, एनसीसी, एनएसएस, आयुष व खेल विभाग व महिलाओं के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए है। पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधियों के लिए अलग से जोन बनाया गया है। शिक्षक, रेडक्रास के स्वयंसेवकों के लिए अलग से जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।
बारिश ने बिगाड़ा चार हजार लोगों के मैराथन का मजा
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से मैराथन आयोजित हुई। बारिश ने मैराथन का मजा बिगाड़ दिया। ऐसे में मैराथन इस मौसम में सिर्फ औपचारिकता भर रह गई। लगभग चार हजार प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस दौड़ को जिला उपायुक्त समीरपाल सरो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन स्थानों से मैराथन गुजरी, वहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती दिखी। हालांकि, बारिश एवं सड़क पर पानी के चलते कई लोग मैराथन से दूर रहे।
हरियाणा भूमि विकास सुधार बोर्ड के चेयरमैन अजय गौड़, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, नगराधीश सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ अमरदीप जैन, अधीक्षण अभियंता सतपाल दहिया, जिला आयुष अधिकारी इमरतजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक ने भी दौड़ लगाई। उपायुक्त ने कहा कि योग जीवन जीने की कला सिखाती है।
70 लड़कियों ने योग को बनाई अपनी जीविका
एनआईटी पांच स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की इंदिरा सक्सेना अब तक 70 बालिकाओं को योग का प्रशिक्षण देकर योगा प्रोफेशनल बना चुकी है, जो हर माह 15 से 25 हजार रुपये प्राप्त कर परिवार को आर्थिक मदद कर रहे हैं। इंदिरा सक्सेना कहती हैं कि ये लड़कियां गरीब परिवार से होने के कारण खुद अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी हैं। यह लड़कियां घरों में जाकर महिलाओं एवं बुजुर्गों को स्वस्थ रख रही है। इनमें से कुछ लड़कियां स्कूल के बाद शाम के समय योग के जरिये लोगों को फिट कर रही है।
यहां भी लगेगा योग शिविर
अग्रवाल पब्लिक स्कूल, अनाज मंडी के शेड के नीचे योग शिविर लगाया जाएगा। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा व देव योग संस्थान बुखारपुर के सहयोग से सेक्टर-3 अग्रवाल कॉलेज में सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक शिविर लगेगा। वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। ईएसआई के पॉलीक्लिनिक में योग शिविर सुबह 7 बजे लगाया जाएगा।