{"_id":"6a382609b359c0904101e342","slug":"yoga-day-celebrated-with-great-enthusiasm-in-the-judicial-complex-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125225-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: न्यायिक परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: न्यायिक परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित न्यायिक परिसर में योग दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सिविल जज अभिषेक,होडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सौरोत,अधिवक्ता बंशीलाल सौरोत, अजय बैनीवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा न्यायाधीश, अधिवक्ताओं और न्यायिक परिसर कर्मचारियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम के सही तरीकों को समझाते हुए उनके शारीरिक व मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में सिविल जज अभिषेक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है, जो हमारे मन, कर्म और विचारों को संतुलित करती है।