जयंती मामले पर पहली बार बोले राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली की जहांगीरपुरी सीट में चुनाव प्रचार करते हुए पहली बार जयंती नटराजन इस्तीफा मामले पर बोले। उन्होंने कहा कि 'हां मैंने पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन से पर्यावरण व आदिवासयों की सुरक्षा को लेकर बात की थी।'
गौरतलब है कि पूर्व यूपीए सरकार के दौरान तमिलनाडु से आने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने राहुल गांधी पर मंत्रालय के कामों में दखल का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था।
इसके बाद जमकर विवाद हुआ। पूरे मामले पर अब जाकर राहुल ने पहली बार जमकर बोला। उन्होंने बुधवार को कहा कि 'मैं हमेशा गरीबों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा'। इसलिए मैंने ही जयंती से कहा था कि आदिवासियों, पर्यावरण और गरीबों का खयाल रखा जाना बेहद जरूरी है।
'तो अब भाजपा ने जयंती को मेरे खिलाफ खड़ा दिया'
जनसभा में राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी पर करारे प्रहार किए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी गरीबों की सेवा को लेकर हुए विवाद के बाद अब उन्होंने जयंती नटराजन को खड़ा कर दिया। लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूं, जब तक सांस में सांस रहेगी मैं गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा, चाहे कुछ भी हो।
राहुल ने कहा कि वह यहां उद्योगपतियों की राजनीति नहीं करने आए, वे गरीबों की लड़ाई लेड़ने आए हैं और लड़ते रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कहते हैं कि अपराधियों को राजनीति में नहीं लाना चाहिए, लेकिन आज आप भाजपा की दिल्ली विधानसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट देखिए उसमें 20 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले लोगों को टिकट दिया गया है।
क्या आज दिल्ली में भ्रष्टाचार नहीं है? क्या आज नरेद्र मोदी के दोस्त खुद को लाभ नहीं पहुंचा रहे हैं? तो फिर आज आम आदमी पार्टी धरने पर क्यों नहीं बैठ रही है? आप हमेशा भ्रष्टाचार के बारे में बात करती है, और प्रधानमंत्री उनकी बातों को उपयोग करते हैं।
'विदेशी सूट पहनकर पीएम मेक इंडिया की बात करते हैं'
रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम बात करते हैं 'मेक इन इंडिया' और खुद के पहनने के लिए विदेशों से कपड़े खरीदते हैं। हाल ही में उन्होंने विदेश से मंगाया गया 10 लाख रुपये का सूट पहना था।
नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले से ढेर सारे वादे किए थे, जो वे पूरे नहीं कर पाए। आप ही बताइए क्या आपको देश में परिर्वतन होते दिख रहा है। असल में वादे करना आसान होता है, और उन्हें अमल में लाना उतना ही कठिन होता है। सब्जियों की कीमतें आज भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही हैं।
आपको पेट्रोल की कीमतें घटने से फायदा हुआ है, लेकिन आप नहीं जानते हैं कि पेट्रोल की कीमतें किसने घटाईं हैं। इसमें भाजपा की सरकार की कोई भूमिका नहीं है। दरअसल, नरेंद्र मोदी के दो-चार व्यवसायियों से दोस्ती है, दो-चार ही है, ज्यादा नहीं हैं, बस वही दो चार आपको फायदा पहुंचा रहे हैं। मैं हमेशा कहता था कोई एक आदमी भारत को नहीं बदल सकता।
यही नहीं, राहुल ने सपने भी दिखाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव जीतने के दो साल के भीतर कांग्रेस दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिला देगी।