फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain and fog in Delhi-NCR

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया है कोहरा, दो दिन बरसेंगे बदरा; सर्द हवाओं से गिरेगा पारा

Sat, 11 Jan 2025 07:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Jan 2025 07:16 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम व रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Yellow alert for rain and fog in Delhi-NCR
दिल्ली मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता में भी कमी है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजधानी और आस-पास के इलाकों में दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम व रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ेगी। साथ ही, घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर, ठंडी हवाओं ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उधर, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही स्मॉग के साथ घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पालम एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े चार बजे से आठ बजे तक दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दिन की शुरुआत में हल्की धूप निकली। लेकिन, दोपहर होते ही बादल छाने व ठंडी हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी। शाम के समय ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में 6.5, आया नगर में 7, रिज में 7.5, पालम में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed