{"_id":"62d778ce8a508048bf3ae0c7","slug":"yellow-alert-delhi-heavy-rain-and-thunderstorms-imd-delhi-weather-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yellow Alert: आज गरज के साथ बरस सकते हैं बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, तेज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yellow Alert: आज गरज के साथ बरस सकते हैं बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, तेज बारिश की संभावना
Wed, 20 Jul 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:30 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिनों तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
Delhi Weather Report
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में तेज बारिश का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार बुधवार को खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिनों तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होते रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बदरा छा गए, लेकिन कुछ जगहों पर तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश की फुहारें ही कुछ देर के लिए पड़ी।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 8.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे व दिनभर बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है।

Trending Videos
अधिकतम तापमान लुढ़कर 32 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा व गर्मी से मिली राहत बनी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बीते तीन दिनों से मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में खिसक रही है। ऐसे में जम्मू से लेकर दिल्ली तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:19 बजे
सूर्योदय का समय: 5:37 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व दिनभर बादलों के गर्जने का दौर जारी रहेगा।