{"_id":"6a9eb5d9ab9f9d38d30a39e2","slug":"yana-singh-triumphs-in-athletics-too-alongside-football-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153818-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: याना सिंह ने एथलेटिक्स में भी मारी बाजी, फुटबॉल के साथ अब राज्य स्तर पर दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: याना सिंह ने एथलेटिक्स में भी मारी बाजी, फुटबॉल के साथ अब राज्य स्तर पर दौड़ेंगी
विज्ञापन
जोनल प्रतियोगिता में रही चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हरकेश नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी याना सिंह अब फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स में भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। उनका चयन अंडर-19 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी।
याना देव समाज मॉडर्न स्कूल, सुखदेव विहार की छात्रा हैं। उन्होंने जोन-29 की जोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था, जिसके आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
एथलेटिक्स के साथ याना फुटबॉल की भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अंडर-19 बालिका अंतर-जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वर्तमान में वह हरकेश नगर स्थित श्रेष्ठ फुटबॉल क्लब में प्रशिक्षक गुरजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि याना मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं, जिनमें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है।