फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna water level reaches danger increases chance of flood in Delhi Haridwar and Himachal

दिल्ली में उफान पर यमुना, खतरे के निशान तक पहुंचा जल स्तर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Sun, 18 Aug 2019 07:32 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 18 Aug 2019 07:32 PM IST
सार

  • दिल्ली में यमुना उफान पर
  • हिमाचल में बहा हाईवे, साढ़े तीन सौ सड़कें बंद
  • हरिद्वार में खतरे के निशान पर गंगा 

विज्ञापन
Yamuna water level reaches danger increases chance of flood in Delhi Haridwar and Himachal
उफान पर यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना नगर कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने के कारण दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। इससे राजधानी पर बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। यमुना का जल स्तर रविवार सुबह 203.50 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से आसपास है। 

विज्ञापन

हिमाचल में बह गया हाईवे, साढ़े तीन सौ सड़कें बंद

इधर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। यहां बेहिसाब बारिश के कारण जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


रविवार को हिमाचल प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। अकेले शिमला में ही नौ लोग मारे गए हैं। भूस्खलन के चलते प्रदेश में करीब साढ़े तीन सौ सड़कें बंद कर दी गई हैं। मनाली में हाईवे बह गया है तो कुल्लू में दो पुल टूट गए। साथ ही शिमला और कालका रेल सेवाएं भी बाधित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते सोमवार को स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। हिमाचल में अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

उत्तराखंड: बादल फटने से पांच लोग लापता

उत्तराखंड में शनिवार देर रात से जारी बारिश ने नदी-नालों को लबालब कर दिया है। बादल फटने के बाद पांच लोग लापता हैं और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है और बद्रीनाथ हाईवे बंद कर दिया गया है। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच भूस्खलन का खतरा देखते हुए यात्रियों को पड़ावों पर रोका गया है। अलकनंदा, पिण्डर, धोली,नंदाकनी, बालखिला नदियां भी उफान पर हैं।

अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed