फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna River's water level in Delhi approaches warning levels

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना उफान पर, नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा

Fri, 25 Jul 2025 12:33 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
Yamuna River's water level in Delhi approaches warning levels
Delhi Yamuna Water Level - फोटो : X @ANI

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। इससे पहले यमुना नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को कमी आई थी। बुधवार को यह 204.13 मीटर पर पहुंच गया था, जो चेतावनी के निशान से केवल 0.37 मीटर कम है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुराने लोहे के पुल पर जलस्तर 203.29 मीटर था, जो चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से 1.21 मीटर कम है।

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, मंगलवार को इस मानसून में पहली बार हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी का निर्वहन 50,000 क्यूसेक से अधिक हो गया। रात 1 बजे के आसपास 54,707 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन


साल 2024 में भारी बारिश के बावजूद दिल्ली चेतावनी स्तर को छूने से बाल-बाल बच गई थी। सितंबर के अंत में यमुना का जलस्तर 204.38 मीटर पर पहुंच गया था। इसके विपरीत, जुलाई 2023 की विनाशकारी बाढ़ में जलस्तर रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था और हथिनीकुंड से अधिकतम निर्वहन 3.59 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed