{"_id":"9f7d9d963c541f66f1cfbe5ca56800c8","slug":"yamuna-development-authority-s-plan-coming-with-2200-plots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 2200 भूखंडों की योजना लेकर आ रहा यमुना विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2200 भूखंडों की योजना लेकर आ रहा यमुना विकास प्राधिकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 16 Dec 2015 05:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण सेक्टर-17 में 56 हेक्टेयर भूमि पर 1 जनवरी को 2200 भूखंडों की योजना ला रहा है। इससे प्राधिकरण को करीब सात सौ करोड़ रुपये का लाभ होगा।
विज्ञापन
योजना में 120 वर्गमीटर के 1300 व 162 वर्गमीटर के 500 भूखंड निकाले जाएंगे। इसके अलावा 200 वर्गमीटर के 400 भूखंड के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से दावा किया गया है कि आगे चलकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रही 130 मीटर रोड पर सेक्टर बसाया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में यह रोड सिरसा तक आई हुई है, जो आगे चलकर जेवर तक जाएगी। गांव धनौरी कलां में स्थित सेक्टर-17 की यह भूमि ग्रेटर नोएडा से सबसे नजदीक पड़ेगी। प्राधिकरण को भरोसा है कि पिछली आवासीय योजना की तरह यह भी हिट रहेगी। सितंबर में भी 900 भूखंडों की योजना आई थी जिसमें लगभग दस हजार लोगों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
पूर्व में 130 मीटर रोड पर आने वाली ग्रेनो वेस्ट मेट्रो को आगे बढ़ाकर यमुना प्राधिकरण के सेेक्टरों तक जाने वाली मेट्रो का अलॉइनमेंट तैयार कर डीपीआर बनाने का प्रस्ताव आया था।
हालांकि, बाद में प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के साथ मेट्रो लाने के लिए नई डीपीआर का प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण का दावा है कि आगे चलकर 130 मीटर रोड पर आने वाली मेट्रो इस सेक्टर से होते हुए जेवर तक जाएगी। इससे इस सेक्टर में रहने वालों को विशेष फायदा होगा।