फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna City: Film City's Foundation Stone to be Laid in April; Film Stars to Attend

Yamuna City: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब अप्रैल में फिल्म सिटी का होगा शिलान्यास, आएंगे फिल्मी सितारे

Sun, 29 Mar 2026 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा रोहित शर्मा, यमुना सिटी
रोहित शर्मा, यमुना सिटी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 03:57 AM IST
सार

नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में आयोजित पीएम की जनसभा में मौजूद बोनी कपूर ने बताया कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होते ही फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी मुंबई और अन्य शहरों से हो जाएगी इसलिए अब फिल्म सिटी के निर्माण का काम अप्रैल में ही शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Yamuna City: Film City's Foundation Stone to be Laid in April; Film Stars to Attend
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी के शिलान्यास की कवायद भी शुरू हो गई है। अप्रैल में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के जरिये फिल्म सिटी के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बोनी कपूर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उनका समय मिलते ही शिलान्यास की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में आयोजित पीएम की जनसभा में मौजूद बोनी कपूर ने बताया कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होते ही फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी मुंबई और अन्य शहरों से हो जाएगी इसलिए अब फिल्म सिटी के निर्माण का काम अप्रैल में ही शुरू कर दिया जाएगा। निर्धारित क्षेत्र में स्टूडियो के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे और नई फिल्मों के लिए सेट भी तैयार किए जाएंगे जिससे फिल्मों के निर्माण का किया जा सके। 
विज्ञापन


फिल्म स्टूडियो और फिल्म स्कूल के लिए हुआ टेंडर
बोनी ने बताया कि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए टेंडर किया जा चुका है। 15 अप्रैल को टेंडर का परिणाम आ जाएगा। फिल्म सिटी में स्टूडियो और फिल्म स्कूल के निर्माण का काम किया जाएगा। अप्रैल में शिलान्यास के बाद युद्ध स्तर पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में होगी अगली फिल्म की शूटिंग
बोनी कपूरी फिल्म ने फरवरी में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग यमुना सिटी के फिल्म सिटी में की थी। उन्होंने बताया कि अब उनकी अगली फिल्म का शेड्यूल भी तय हो गया है और अप्रैल में ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। अगली फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही सेट तैयार करने का काम भी शुरू हो जाएगा।


सात हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, हर आम-खास पर नजर
लोकार्पण और पीएम की जनसभा कार्यक्रम के मद्देनजर करीब जिल में करीब सात हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इसमें पीएम की एसपीजी, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियों, अर्द्ध सैनिक बल, केंद्रीय बल के साथ 4000 से ज्यादा राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। सभी को निर्देश दिए गए थे कि जनसभा में आने वाले लोगों को पूरी सुविधा के साथ यहां तक पहुंचाया जाए। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लिंक रोड पर आमजनों की मदद करती नजर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed