फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna Bridge to be opened in December for Delhi public

दिल्ली के लिए दिसंबर में खुलेगा यमुना पुल का नया रूट, 88 प्रतिशत काम पूरा

Tue, 17 Jul 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा Updated Tue, 17 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Bridge to be opened in December for Delhi public
yamuna bridge

नोएडा से दिल्ली के लिए यमुना पुल का नया रूट दिसंबर में खुलेगा। इससे वाहन चालक नोएडा से दिल्ली के लिए जा सकेंगे। वहीं, बगल में ही यमुना के पुराने पुल से वाहन चालक दिल्ली से नोएडा आ सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर एससी मिश्रा का यह कहना है।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट इंजीनियर के मुताबिक यमुना पुल का गर्डर और स्लैब का काम बचा हुआ है। बाकी काम पूरा हो चुका है। इसमें भी दिल्ली की ओर का अधिकांश काम बचा हुआ है। नोएडा की तरफ का काम पूरा हो चुका है। पूरे पुल का काम 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसका बजट 119 करोड़ रुपया है।
विज्ञापन


रिवर बेड से बाहर आ गया काम
यमुना पुल को पूरा करने के लिए दिसंबर 2018 का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इसे पूरा करने के दौरान बीच में मानसून की बहुत बड़ी बाधा है। लिहाजा अधिकारियों ने रिवर बेड का काम मॉनसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य बनाया। ताकि बाकी काम मानसून में भी चलता रहे। अधिकारियों का कहना है कि पुल के निचले हिस्से का काम पूरा हो चुका है। अब केवल ऊपर का काम बचा हुआ है, जिसे तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 84 लाख रुपये जुर्माने की हो चुकी वसूली
यमुना पुल के निर्माण में देरी पर प्रतिमाह चार लाख रुपये का जुर्माना निश्चित किया गया है। लिहाजा अब तक नोएडा प्राधिकरण निर्माण एजेंसी से 84 लाख रुपया जुर्माना वसूल चुका है। वहीं अब भी करीब 20 लाख रुपये जुर्माने की संभावना है। चूंकि निर्माण का काम 30 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।


शाहदरा ड्रेन पर बन रहे पुल से किया जाएगा कनेक्ट
नोएडा की ओर कनेक्टिविटी के लिए यमुना पुल से आगे बढ़ते हुए शाहदरा ड्रेन पर बने पुल से इसे कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए शाहदरा ड्रेन पर 6 लेन का नया पुल बनाया जा रहा है। यहां पहले से ही 4 लेन का पुराना पुल है। दोनो ओर से आने जाने के लिए इस पुल का प्रयोग किया जाएगा। वहीं दिल्ली की ओर इस पुल से कनेक्टिविटी के लिए सड़क निर्माण का काम बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed