{"_id":"5921ae924f1c1b106b535edb","slug":"yamuna-authority-to-set-new-smart-meeter-in-some-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर से लैस होंगे कुछ सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर से लैस होंगे कुछ सेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 May 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-17ए, 22ए और 22डी में यूपीपीसीएल इसी सप्ताह से बिजली चालू कर देगा। हालांकि, इन सेक्टरों को फिलहाल 18 घंटे ही बिजली दी जा सकेगी। वहीं, पावर कारपोरेशन 30 सितंबर तक 24 घंटे बिजली देगा। इसके लिए विद्युत विभाग ने सर्वे करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग इन सेक्टरों को शुरुआत में तो सामान्य मीटर देगा और बाद में इन्हें स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा। सेक्टरों को फिलहाल रबूपुरा-दनकौर फीडर से बिजली देने की योजना है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-17ए, 22ए और 22डी में इसी सप्ताह से बिजली सप्लाई करनी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल, 500 किलोवाट बिजली मांगी गई है। उसे ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया जाएगा। 30 सितंबर से 24 घंटे बिजली की लाइन चालू कर दी जाएगी।