{"_id":"5cec7f19bdec220708714dd7","slug":"yamuna-authority-16-services-will-be-online-from-1-june-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से ऑनलाइन होंगी 16 सुविधाएं, प्राधिकरण के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से ऑनलाइन होंगी 16 सुविधाएं, प्राधिकरण के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा
Tue, 28 May 2019 05:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 28 May 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना प्राधिकरण की ओर से बिलिंग, प्रार्थना पत्र देने, लीज रेंट जमा करने आदि 16 सुविधाएं एक जून से ऑनलाइन कर दी जाएंगीं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई की ओर से सोमवार को प्राधिकरण में इसका प्रस्तुतिकरण दिया गया। एक जून से आवंटी प्रबंधन सिस्टम भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण में मौजूदा समय में आवंटियों को अपने विभिन्न कामों के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं।
इस झंझट से छुटकारा देने के लिए 16 नई सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। इनमें ऑनलाइन लीज रेंट जमा करने, बिजली-पानी, सीवर आदि के कनेक्शन, विभिन्न तरह की पेमेंट, नाम-पता बदलवाने और मलबा आदि का शुल्क जमा करने की सुविधा होगी। इसके तहत किसान अपना मुआवजे या अन्य तरह के प्रार्थना पत्र ऑनलाइन दे सकेंगें। यदि किसी को प्लाट या घर बेचना है तो रजिस्ट्री से पहले की सभी औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी होगी। यह सुविधाएं ओटीपी बेस्ड होंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ई-टेंडरिंग सुविधा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके तहत बिड होने के बाद प्रॉपर्टी के अलग-अलग फ्लोर या छोटे हिस्सों की भी बिडिंग हो सकेगी। अभी एक ही बिड होती है। जल्द ही प्राधिकरण अपने होटल, पेट्रोल पंप आदि की स्कीमें ला रहा है। इन योजनाओं में इसका प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ई-मार्केट प्लेस से मिलेंगे अधिक विकल्प
प्राधिकरण की सुविधा के लिए गर्वनमेंट ई-मार्केट प्लेस की भी सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत प्राधिकरण यदि कुछ सामान खरीदेगा तो उसके बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। अभी कुछ चुनिंदा विकल्प ही हैं।