फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yadav singh Case on special CBI court charges Fixing on his wife

सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा केस, यादव सिंह की पत्नी पर आरोप तय

Sat, 06 Oct 2018 11:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Yadav singh Case on special CBI court charges Fixing on his wife
Yadav singh wife kusumlata

सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को नोएडा टेंडर घोटाले से जुड़े दो केसों में सुनवाई हुई। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता पर आरोप तय हुए हैं। अब कुसुमलता पर भी अभियुक्तों की तरह ही केस चलेगा।

विज्ञापन


कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अभियुक्त सनी यादव और सरकारी गवाह मोहन लाल राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, यादव सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो सका।
विज्ञापन


उनके वकीलों ने उनकी ओर से हाजिरी माफी पत्र कोर्ट में दिया। वहीं जमानत पर चल रही यादव सिंह की पुत्रवधू श्रेष्ठा सिंह और पत्नी कुसुमलता कोर्ट में पेश हुए। जबकि करुणा सिंह और गरिमा भूषण गैर हाजिर रहे। उनके वकीलों ने भी हाजिरी माफी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव सिंह के बेटे की जमानत अर्जी खारिज

इस केस में सबसे अंत में कोर्ट में सरेंडर करने वाली कुसुमलता पर शुक्रवार को कोर्ट में आरोप तय हुए हैं। उधर, टेंडर घोटाले में अभियुक्त रामेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, जेपी सिंह, राजीव कुमार, पंकज गर्ग आदि जमानत पर हैं। इसके अलावा यादव सिंह और पंकज जैन गैरहाजिर रहे। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तारीख तय की है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में अभियुक्त सनी यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बुधवार को सनी यादव के वकीलों ने उसे जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। दोनों पक्षों के वकीलों से जमानत अर्जी पर बहस सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed