फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yadav singh assistant reveals many hidden secrets

यादव सिंह के सहायक रामेंद्र ने सीबीआई से किया ये अहम खुलासा

Thu, 24 Sep 2015 09:22 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
yadav singh assistant reveals many hidden secrets

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के जूनियर सहायक रामेंद्र ने सीबीआई की पूछताछ में पैसे की लेनदेन के संबंध में कई अहम खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के जूनियर सहायक रामेंद्र ने सीबीआई की पूछताछ में पैसे के लेनदेन के संबंध में कई अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


रामेंद्र नोएडा का असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर है जिसे सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में पूछताछ के लिए बुलाया था। रामेंद्र सीधे यादव सिंह को रिपोर्ट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंट्री बड़ी बारीकी से डायरी में की जाती थी

yadav singh assistant reveals many hidden secrets

सूत्रों के मुताबिक अफसरशाही और राजनीतिक स्तर पर पैसे के लेनदेन की एंट्री बड़ी बारीकी से एक डायरी में की जाती थी, जिसे आयकर विभाग (आईटी) ने छापामारी में बरामद किया था।

सूत्रों ने बताया कि डायरी में एंट्री रामेंद्र के हाथों ही होती थी। रामेंद्र ने सीबीआई को बताया है कि किस तरह बिल्डरों और ठेकेदारों से पैसे लिए जाते थे और उसे आगे कहां पहुंचाया जाता था।

डायरी में कई कोड में एंट्री की गई है जिसका ब्योरा देने में यादव सिंह आनाकानी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक रामेंद्र ने इस बारे में कई अहम जानकारी दी है।

अधिकारी करते थे घूस रकम इकट्ठा

yadav singh assistant reveals many hidden secrets

उसने बताया है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के किन-किन अधिकारियों को घूस की रकम इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह भी बताया कि यह रकम आगे किस चैनल से जाती थी।

सीबीआई इस आधार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। रामेंद्र ने बताया है कि किसी भी ठेके का 5 से 10 प्रतिशत रकम घूस के तौर पर तय की जाती थी, जिसका भुगतान शुरू में ही करना होता था।

गौरतलब है कि यादव सिंह के हाथों करीब 8000 करोड़ के ठेके दिए गए। रामेंद्र ने बताया कि घूस की रकम का बंटवारा सिर्फ ऊपर के अधिकारियों और राजनीतिक स्तर तक ही नहीं पहुंचता था, बल्कि निचले अधिकारियों को भी दिया जाता था।

इसके लिए हरेक स्तर के अधिकारी का प्रतिशत तय था। बड़े ठेके के मामले में निचले अधिकारियों को 10 से 50 लाख तक की रकम भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed