मेरे प्रयास से बल्लभगढ़ तक मेट्रो दौड़ेगीः विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की मुख्य संसदीय सचिव एवं बल्लभगढ़ की विधायक शारदा राठौर ने रविवार को मोहना रोड स्थित कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में एक जून को मुख्यमंत्री के आगमन व क्षेत्र में शेष बचे विकास कार्यों को तत्काल पूरा करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से बल्लभगढ़ में मेट्रो रेल दौड़ेगी।
एक जून को मुख्यमंत्री बल्लभगढ़ में मेट्रो रेल निर्माण की आधारशिला रखेगें। इसके बाद जीटी रोड के समीप पास मुस्लिम समाज के लिए बारात घर, अंबेडकर भवन व बल्लभगढ़ अस्पताल में 10 करोड़ की लागत से बनने वाली आधुनिक ओपीडी भवन सहित अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें: सांसद का वादा, लौटाएंगे स्टेडियम के अच्छे दिन
जिन विकास कार्यों के आड़े धन की कमी आ रही है उनके लिए मुख्यमंत्री से धनराशि की मांग भी की जाएगी। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण किया।
इस अवसर पर साधना राठौर, सुषमा यादव, नेहा शर्मा, मालवंती पांचाल, सकीरन, हरदम देवी, नफीसा, नरबानों, निहाला भाटी, सरला मौजूद रहीं।