{"_id":"63ece4f923bdb120fe0044da","slug":"wrote-obscene-things-by-creating-fake-insta-account-of-makeup-artist-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मैकअप आर्टिस्ट का फर्जी इंस्टा अकाउंट बनाकर लिखीं अश्लील बातें, पीड़ित महिला का नंबर भी किया शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मैकअप आर्टिस्ट का फर्जी इंस्टा अकाउंट बनाकर लिखीं अश्लील बातें, पीड़ित महिला का नंबर भी किया शेयर
Wed, 15 Feb 2023 07:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:28 PM IST
सार
परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
instagram
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक मैकअप आर्टिस्ट की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर गंदी बातें सोशल मीडिया पर लिखने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ बेहद अश्लील बातें उसकी आईडी पर लिखी बल्कि उसका मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता के पास कॉल्स आने लगी। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ लक्ष्मी नगर इलाके में रहती है। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई है। वह पेशे से मैकअप आर्टिस्ट है। गत 23 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उसके बारे में बेहद अश्लील टिप्पणी की।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी को डांटा तो आरोपी ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर लिखे अनुसार ही उसने उसे कॉल की है। पीड़िता ने तुरंत इंस्टाग्राम चेक किया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद लगातार उसके पास कॉल आने लगी। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना अपने परिवार को दी। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।