Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wrong Turn a play

Delhi NCR News: रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘रॉन्ग टर्न’ का हुआ मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी के एलटीजी ऑडिटोरियम में 21 और 22 नवंबर को रंजीत कपूर के लिखे नाटक ‘रॉन्ग टर्न’ का मंचन किया गया। ड्रामाटेक की ओर से आईएल दास सभागार में आयोजित इस अंग्रेजी नाटक का निर्देशन रेनू एस. चोपड़ा ने किया। करीब एक घंटे 40 मिनट के इस नाटक में दर्शकों को रहस्य, रोमांच और संवादों के उतार-चढ़ाव से रूबरू कराया गया।


नाटक की कहानी एक तूफानी रात से शुरू होती है, जब एक सफल कारोबारी पहाड़ी रास्ते से गुजरते हुए रास्ता भटक जाता है। खराब मौसम के कारण उसे पहाड़ियों में स्थित एक सुनसान घर में शरण लेनी पड़ती है। ‘द पर्गेटरी’ नाम के इस घर में एक सेवानिवृत्त जज अपने तीन दोस्तों के साथ रहता है। इनमें दो वकील भी शामिल हैं। घर के लोग कारोबारी को अपने साथ एक मॉक ट्रायल यानी काल्पनिक मुकदमे में शामिल होने का न्योता देते हैं।
विज्ञापन




शुरुआत में यह एक सामान्य खेल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह बहस, तर्क और सवाल-जवाब की ऐसी लड़ाई में बदल जाता है, जहां हर मोड़ पर कहानी नया रहस्य खोलती है। इसमें संजीव चोपड़ा, विवेक श्रीवास्तव और अक्षय वर्मा समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया। नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाए रखी। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इसकी कहानी न्याय, तर्क और मानवीय व्यवहार के विभिन्न पहलुओं को सामने लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed