{"_id":"b86e581e384aec9b7fceb5baaa778394","slug":"wrong-injection-took-life-of-six-months-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन से 6 माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इंजेक्शन से 6 माह के मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में सीकरी पुलिस चौकी क्षेत्र में गलत इंजेक्शन लगाने से एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीकरी गांव में पवन अपने परिवार के साथ रहता है। पवन के छह माह के बेटे दीपांशु की तबियत काफी समय से खराब से चल रही थी। उसको बुखार के अलावा कई अन्य परेशानियां भी थीं।
विज्ञापन
परिजन उसका इलाज गांव के ही डॉक्टर रामकुमार व पुष्पा से करवा रहे थे। लगातार दवा लेने के बाद भी दीपांशु की हालत में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा था।
सोमवार रात तबियत अधिक बिगड़ने पर पवन दीपांशु को लेकर पुष्पा के पास पहुंच गया। आरोप है कि पुष्पा ने गलत इंजेक्शन लगा दिया।