फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wrestling tourney in faridabad

नीरज के जोश ने क्रेजी किया रे...

Wed, 22 Jan 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jan 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
wrestling tourney in faridabad
फरीदाबाद के सेक्टर-12 खेल परिसर में चल रही जिला स्तरीय अखाड़ा कुश्ती, जिला कुमार एवं जिला केसरी दंगल में भिन्न-भिन्न अखाड़ों से लगभग 150 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दो दिवसीय दंगल में पाली अखाड़े के नीरज भड़ाना ने सप्पा अखाड़े के राहुल को हरा कर जिला कुमार का खिताब जीता। अंडर-16 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रहलाद अखाड़ा का भारत पहले व लीलू राम अखाड़े का महेश दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


32 किलोग्राम वर्ग में हितेश अखाड़े केशव ने लीलू अखाड़े के ललित को धूल चटा कर पहला स्थान प्राप्त किया। 34 किलोग्राम वर्ग में फतेहपुर बिल्लौच के पवन ने पहला और सप्पा अखाड़े के कृपा शंकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 किलोग्राम वर्ग में पन्हेड़ कला के कुलदीप ने बाजी मारी। वहीं 40 किलोग्राम में लीलू राम अखाड़े का अक्षय प्रथम रहा। अंडर-16 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम वर्ग में यश कुमार प्रथम व सौतई अखाड़े का ललित दूसरे स्थान पर रहा।


46 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहपुर बिल्लौच के जतिन ने लीलू अखाड़े के राहुल पटखनी देकर पहला स्थान प्राप्त किया। 50 किलोग्राम वर्ग में लीलू अखाड़े के दीपक ने अपने ही अखाड़े के आकाश को पटखनी दी। 63 किलोग्राम वर्ग में सप्पा के हरिओम ने प्रहलादपुर के सचिन को मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed