{"_id":"573b51cf4f1c1be36dac6f36","slug":"worse-from-heat-and-lu-now-break-even-at-night-the-mercury-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और लू से बुरा हाल, अब रात में भी रिकार्ड तोड़ रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और लू से बुरा हाल, अब रात में भी रिकार्ड तोड़ रहा पारा
noida news, summer, water
Updated Wed, 18 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में सफर करती लड़़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और लू से शहरवासियों का बुरा हाल है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि औसत से करीब चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से करीब पांच डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 21 मई तक कहीं कहीं पर लू का दौर जारी रहने के आसार हैं। इस बीच गर्मी से राहत की कोई विशेष संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड में 20 और 21 मई को बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून, निकोबार आइसलैंड, अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से पर सक्रिय हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखें। धूप में संभव हो तो जाने से बचे। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। जूस और नारियल का पानी पीना फायदेमंद है। बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन