{"_id":"6a3e882442cb25616b043e86","slug":"world-school-wrestling-to-be-held-in-delhi-next-year-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142781-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अगले साल दिल्ली में होगी विश्व स्कूल कुश्ती व बैडमिंटन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अगले साल दिल्ली में होगी विश्व स्कूल कुश्ती व बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
दिल्ली सरकार, एसजीएफआई और आईएसएफ के बीच मेजबानी के लिए हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी को 2027 में पहली बार इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएफ) की विश्व स्कूल कुश्ती एवं विश्व स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिलेगा। इस दिशा में शुक्रवार को दिल्ली सरकार, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) और आईएसएफ के बीच त्रिपक्षीय मेजबानी समझौते पर दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में हस्ताक्षर हुआ। इस दाैरान आईएसएफ के अध्यक्ष एवं ओलंपियन जेल्ज्को तनास्कोविच, आईएसएफ की कार्यकारी निदेशक हसना आयोबी, एसजीएफआई के अध्यक्ष दीपक कुमार, महासचिव अमरजीत कुमार शर्मा, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक नितिन जिंदल तथा उपनिदेशक एस सुनील मौजूद रहे।
आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार खेल अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने और राजधानी को खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई में राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी के बाद विश्व स्कूल चैंपियनशिप की मेजबानी महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।