फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Health Organisation team visits a COVID vaccination centre in Gurugram 

हरियाणा: डब्ल्यूएचओ की टीम ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का किया दौरा, जांची टीकाकरण की तैयारी

Thu, 07 Jan 2021 04:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
World Health Organisation team visits a COVID vaccination centre in Gurugram 
कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते डब्ल्यूएचओ की टीम - फोटो : एएनआई

कोरोना वैक्सीन का इंतजार हर कोई कर रहा है। इसके लिए पूर्वाभ्यास चल रहा है। लोगों को टीका लगाने के लिए कई जगह कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम में बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया।

विज्ञापन
 

इस दौरान उन्होंने यहां की तैयारियों का निरीक्षण किया। डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने कहा कि व्यवस्था संतोषजनक है और पत्र में लिखे सभी सिफारिशों का पालन किया गया है। टीकाकरण के लिए यह सेंटर पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में दो वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में जिले में जल्द टीकाकरण शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। वैक्सीन को रखने से लेकर टीकाकरण कराने तक का माइक्रोप्लान स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से टीकाकरण शुरू हो सकता है। प्रथम चरण में 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीका रखे जाने वाले सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार कर को-इन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

देश में टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय अब मधुमेह, कैंसर, किडनी, लीवर और उच्च रक्तचाप के मरीजों को टीका लगाने की रणनीति बना रहा है। इस बारे में संगठित समिति की दो बैठक हो चुकी हैं। अगले दो से तीन दिन में समिति की सिफारिशों के आधार पर मंत्रालय पहले से बीमार लोगों की पहचान के तौर तरीकों पर फैसला ले लेगा। समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लोगों को सबसे पहले कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण करना है।


इलाज से जुड़ा कागज होगा अपलोड जिला प्रशासन करेगा सत्यापन

इसी प्रक्रिया के तहत बीमार लोगों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज को जोड़ा जाएगा। इसमें अगर कोई व्यक्ति बीमार से ग्रसित है तो उसकी पुष्टि के लिए कोई ना कोई दस्तावेज अपलोड करना होगा जिसका सत्यापन जिला प्रशासन करेगा। इस प्रक्रिया में कोई धोखाधड़ी न हो इसके लिए पंजीकृत डॉक्टर द्वारा जारी दस्तावेज ही मान्य होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed