फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Book Fair Entry will be free more than 3000 book stalls set up at Bharat Mandapam

World Book Fair: विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश होगा फ्री, भारत मंडपम में किताबों के 3000 से ज्यादा लगेंगे स्टॉल

Sat, 03 Jan 2026 10:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 10:51 PM IST
सार

आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) कर रहा है। ये मेला भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय सैन्य इतिहास और शौर्य एवं प्रज्ञा 75 थीम से जुड़ा है, जो देश की सांस्कृतिक, बौद्धिक विरासत और सामरिक शक्ति को रेखांकित करेगा।

विज्ञापन
World Book Fair Entry will be free more than 3000 book stalls set up at Bharat Mandapam
पुस्तक मेला - फोटो : rajkamal

विस्तार

पुस्तक प्रेमियों इस बार विश्व पुस्तक मेले में फ्री एंट्री मिलेगी। भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े बी2बी किताबों के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये 10 से 18 जनवरी तक चलेगा। मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस बार के मेले में 1000 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे और किताबों के करीब 3000 स्टॉल लगेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की किताबें, नई-पुरानी रचनाएं, बच्चों की किताबें, शैक्षणिक सामग्री और डिजिटल प्रकाशन एक ही जगह उपलब्ध रहेंगे। मेले में पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों को एक साझा मंच मिलेगा। इस साल विश्व पुस्तक मेले में 600 से ज्यादा गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं। इनमें लेखक संवाद, पुस्तक विमोचन, परिचर्चाएं, बाल साहित्य कार्यक्रम, कहानी सत्र और युवा संवाद शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

वंदे मातरम् का जश्न मनाया जाएगा

आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) कर रहा है। ये मेला भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय सैन्य इतिहास और शौर्य एवं प्रज्ञा 75 थीम से जुड़ा है, जो देश की सांस्कृतिक, बौद्धिक विरासत और सामरिक शक्ति को रेखांकित करेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर की भी भागीदारी
मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भागीदारी रहेगी। अलग-अलग देशों की किताबें, अनुवादित साहित्य और विदेशी प्रकाशकों के स्टॉल भी देखने को मिलेंगे। इससे पाठकों को वैश्विक साहित्य से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा थीम मंडप, बाल मंडप, नई दिल्ली पाइट्स टेबल, लेखक मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन

हर उम्र के पाठकों के लिए कुछ खास रहेगा
भारत मंडपम में इस बार प्रवेश, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और सूचना काउंटरों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग पाठकों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है। यह मेला केवल किताबों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पढ़ने, सोचने और संवाद का उत्सव होगा, जहां हर उम्र के पाठकों के लिए कुछ न कुछ खास मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed