फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Book Fair 2024 will be held at Pragati Maidan from 10 to 18 February Schedule Ticket & Price

World Book Fair 2024 Date: इस दिन से शुरू हो रहा वर्ल्ड बुक फेयर, 2000 से ज्यादा बुक स्टाल; मेहमान होगा साउदी

Wed, 17 Jan 2024 07:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

World Book Fair 2024 Schedule: दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड बुक फेयर 2024 आयोजित होने वाला है। इस बार वर्ल्ड बुक फेयर में 2000 से ज्यादा बुक स्टाल होंगे। इस बार साउदी अरब मेले में मेहमान देश होगा। साथ ही बच्चों के लिए 600 से ज्यादा कार्यक्रम रखे जाएंगे। 

विज्ञापन
World Book Fair 2024 will be held at Pragati Maidan from 10 to 18 February Schedule Ticket & Price
दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

World Book Fair 2024 Schedule: वर्ल्ड बुक फेयर में इस बार 2000 से ज्यादा बुक स्टाल होंगे। प्रगति मैदान के 1 से लेकर 5 नंबर हॉल में 10 से 18 फरवरी तक मेले का आयोजन होगा। बहुभाषी भारत - एक जीवंत परंपरा मेले की मुख्य थीम होगी। बच्चे व युवा एक विशेष भाषा में शिक्षा लेने की परंपरा में बंधने के बजाय अपनी मातृभाषा या स्थानीय भाषा में रचनात्मक तरीके से बेहिचक अपने भावों को सबके सामने व्यक्त कर सकें, इस उद्देश्य से थीम मंडप तैयार किया जा रहा है, जिसमें कलाकृतियों के जरिये बहुभाषी भारत की झलक पेश की जाएगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर में बाल साहित्य, लोक साहित्य, संस्कृति, कला, अध्यात्म, पुराण, विज्ञान, तकनीक, इतिहास, भूगोल सहित सभी विषयों की किताबें देश की हर भाषा में उपलब्ध होंगी। पाठकों में मातृभाषा के प्रति सम्मान बढ़े और वे अपने विचारों को खुलकर सामने ला सकें। इसके लिए करीब एक हजार प्रकाशक अपनी किताबों के साथ मेले में आएंगे। पाठक अपनी मनपसंद किताबें पढ़ और खरीद पाएंगे। लेखक मंच पर जानेमाने लेखक मातृभाषा में साहित्यिक चर्चा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

सऊदी अरब होगा मेहमान देश
इस बार पुस्तक मेले में सऊदी अरब को सम्मानित अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। करीब 400 वर्ग मीटर के विदेशी पवेलियन में सऊदी अरब से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ कई नामी लेखक, साहित्यकार, कलाकार और प्रकाशक शिरकत करेंगे। यहां पाठकों को अरब के साहित्य जगत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। 

पाठकों के पास भारत में ही अरब की भाषा, संस्कृति, लोक परंपरा, साहित्य को समझने का यह बेहतरीन अवसर होगा। सऊदी अरब की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिथि देश बच्चों के लिए भी खास गतिविधियां करेंगे। इसके अलावा मेले में स्पेन, इटली सहित जी-20 समूह के अन्य देश भी शामिल होंगे।

बच्चों के लिए 600 से ज्यादा कार्यक्रम
पुस्तक मेले में इस बार बच्चों के लिए 600 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित होंगे। युवाओं को देश-विदेश के मशहूर लेखकों से मिलने, उनसे बात करने का अवसर मिलेगा। यहां वे ओपन माइक और एमपी थिएटर पर अपनी प्रतिभा को भी प्रदर्शित कर सकेंगे। इनके लिए यहां करियर परामर्श से जुड़ी कार्यशालाओं में शामिल होने का विकल्प भी होगा। 

किताबों की इस अनोखी दुनिया में बच्चों के लिए कैरीकेचर, इलस्ट्रेशन, कैलिग्राफी जैसी रचनात्मक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रख्यात बाल साहित्यकार बच्चों से बात करेंगे। वैदिक गणित कार्यशाला में बच्चे गणित को सरल और खेल-खेल में सीख सकेंगे। निबंध, चित्रकला और क्विज के जरिये बच्चों को प्रतिभावान बनने का अवसर भी मिलेगा। बाल मंडप में ही इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं होंगी और बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर आधारित कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। बच्चे व युवा डिजिटल और वर्चुअल तरीके से पढ़ने का आनंद भी यहां ले पाएंगे।

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
पुस्तक मेले में सांस्कृतिक मंच की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकार इसमें शामिल होंगे, जो नाटक, लोक गीत-संगीत, बैंड के जरिये अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed