फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Worker killed by falling stone from multi-storey building under construction

निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

Tue, 29 Sep 2020 12:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Sep 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Worker killed by falling stone from multi-storey building under construction
worker death - फोटो : amar ujala
जैतपुर इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत से भारी-भरकम पत्थर के गिरने से मजदूर की मौत हो गई। करीब बीस-पच्चीस फीट ऊंचाई से यह पत्थर गिरा था। घटना में गंभीर रुप से जख्मी हुए मजदूर को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद नौशाद के तौर पर हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सूत्रों का कहना है क र, जिस वक्त ये हादसा हुआ तब यह मजदूर निर्माणधीन बहुम ंजिला इमारत में काम कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, मजदूर के घायल होने की सूचना मिली थी। बताया गया एक शख्स के सिर पर पत्थर गिर गया है। गंभीर रुप से जख्मी इस युवक को अस्पताल ले जाया जा चुका था। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। मृतक नौशाद मूलरुप से बिहार का रहने वाला था। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मुकदमा दर्ज कर धर्मवीर (60) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धर्मवीर के इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां लापरवाही पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है क र पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed