{"_id":"8d88a0395ee13e34915fa01e2bdbaffc","slug":"worker-died-after-falling-into-manhole-then-there-was-a-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहॉल में गिरकर मरा मजदूर, तो मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनहॉल में गिरकर मरा मजदूर, तो मच गया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 28 Feb 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मुंहफाड़ गांव के पास सीवर लाइन के खुले मैनहॉल में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय मजदूर शराब के नशे में था।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों ने प्राधिकरण अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी खुले पड़े मैनहॉल को ठीक नहीं किया गया। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलत: बुलंदशहर के बीरपुर गांव निवासी नैम सिंह (42) गांव मुंहफाड़ के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करता था। वह शराब का आदी था और घर के लोग भी परेशान थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम नैम सिंह शराब पीकर दनकौर से ईंट भट्टे के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
मुंहफाड़ गांव के पास बनी सीवर लाइन का मैनहॉल खुला पड़ा था, जिसमें उसका पैर चला गया और सीवर में गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शराब के नशे में होने के कारण वह खुद को बाहर नहीं निकाल पाया और कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने उसे सीवर में पड़ा पाया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सीवर के मैनहॉल खुले होने के कारण मजदूर की मौत हुई है। कई सीवर के ढक्कन टूटे पडे़ हैं लेकिन उन्हें बदलने के लिए प्राधिकरण अफसर और कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है।