{"_id":"69da518284d9a0e9ab0f17be","slug":"work-worth-rs-50-lakh-begins-in-rohini-streets-roads-and-sewers-to-be-improved-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131882-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी में 50 लाख के काम शुरू, गलियां-सड़क-सीवर सुधरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी में 50 लाख के काम शुरू, गलियां-सड़क-सीवर सुधरेंगी
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने नाहरपुर गांव व अन्य इलाकों में काम शुरू कराया
मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी तो लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी में करीब 50 लाख रुपये खर्च कर बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इन कामों का शिलान्यास करते हुए कहा कि सड़क, पानी और सीवर जैसी सुविधाएं सीधे लोगों के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। रोहिणी सेक्टर-7, 8 और नाहरपुर गांव में काम शुरू किए गए हैं। इसमें नई गलियों का निर्माण, पुरानी पानी की पाइपलाइन बदलना और सीवर व नालियों की मरम्मत और सुधार शामिल है। लंबे समय से जिन समस्याओं को लेकर लोग शिकायत कर रहे थे, उन्हें ध्यान में रखकर ये प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। सेक्टर-8 के अलग-अलग पॉकेट्स में गलियों का निर्माण शुरू किया गया है, जिससे अंदरूनी रास्ते बेहतर होंगे। पॉकेट बी-4 में नालियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जबकि पॉकेट ए-1 में आरएमसी सड़कों को दोबारा बनाया जाएगा। वहीं, पॉकेट ए-16 में नालों के भीतर से गुजर रही पानी की पाइपलाइन को बदलकर नई लाइन डाली जाएगी। नाहरपुर गांव में दो जगह सीवर लाइन के नवीनीकरण का काम शुरू हुआ है, जिससे जल निकासी और साफ-सफाई की स्थिति बेहतर होगी। इसके अलावा सेक्टर-7 के पॉकेट डी-12 और जी-22 में भी नालों के भीतर नई जल पाइपलाइन डाली जाएगी, ताकि पानी की सप्लाई ज्यादा भरोसेमंद हो सके।