{"_id":"5e02aec58ebc3e87e13bf022","slug":"work-will-be-done-on-three-corridors-of-metro-phase-4-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर होगा काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर होगा काम
Wed, 25 Dec 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो फेज-4 पर काम की शुरुआत हो चुकी है और नये साल में तीन मेट्रो कॉरिडोर पर इस परियोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनकपुरी-आरके आश्रम लाइन पर काम की शुरुआत हो चुकी है। शेष तीन अन्य कॉरिडोर पर भी अगले साल तक काम शुरू करने के लिए केंद्र की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
मेट्रो परिचालन के 17 वर्ष पूरे होने के मौके पर नए साल में फेज-4 को अपनी प्राथमिकता बताते हुए इसके लिए तेजी से काम करने की बात कही गई। इसके तहत जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम के बीच 28. 9 किलोमीटर लाइन पर 21 कि.मी एलिवेटेड जबकि 7. 74 कि.मी. भूमिगत होगा।
विज्ञापन
इस लाइन पर 10 नए स्टेशन होंगे। दूसरे कॉरिडोर में मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच 12. 558 के कॉरिडोर में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे जबकि तीसरा कॉरिडोर तुगलकाबाद-डोमेस्टिक एयरपोर्ट (एयरोसिटी) होगा।
विज्ञापन
इस कॉरिडोर के 20 किलोमीटर में 15 स्टेशन होंगे। शेष तीन कॉरिडोर इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर-छत्तरपुर, रिठाला-बवाना-नरेला पर भी 2020 में काम शुरू करने का डीएमआरसी का लक्ष्य है।