Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A cultural evening in Uttarakhand, adorned with folk songs and dances

Delhi NCR News: लोकगीतों और नृत्य से सजी उत्तराखंड की सांस्कृतिक संध्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
मयूर विहार फेज-3 में बच्चों और महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, पारंपरिक आभूषणों के स्टॉल ने खींचा ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। त्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक शनिवार को मयूर विहार फेज-3 में देखने को मिली। पहाड़ी लोकगीतों की धुन और पारंपरिक लोकनृत्यों पर थिरकते बच्चों ने माहौल को उत्तराखंडी रंग में रंग दिया। मौका था गढ़वाल भ्रातृ एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। कार्यक्रम में छह से 18 साल तक के बच्चों ने करीब तीन महीने के अभ्यास के बाद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, महिलाओं और उत्तराखंड से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। परिसर में लगे पारंपरिक आभूषणों के स्टॉल ने आयोजन में पहाड़ की संस्कृति और पहचान के रंग भर दिए।
पांच सदस्यों से शुरू हुआ सफर, आज 1600 का परिवार
गढ़वाल भ्रातृ एवं सांस्कृतिक समिति की शुरुआत वर्ष 1992 में करीब पांच सदस्यों के साथ हुई थी। आज यह सामुदायिक परिवार लगभग 1600 सदस्यों तक पहुंच चुका है। अपने 33 साल के सफर में समिति ने दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के लोगों को साझा मंच देने के साथ उनकी भाषा, लोकगीत, रीति-रिवाज और परंपराओं को सहेजने का काम किया है। समिति पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इनमें बच्चों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाता है।
विज्ञापन

तीन महीने की तैयारी के बाद 10 से 12 समूहों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छह से 18 वर्ष तक के बच्चे रहे। उन्होंने मंच पर प्रस्तुति देने के लिए करीब तीन महीने पहले से अभ्यास शुरू कर दिया था। इसके लिए 10 से 12 समूह बनाए गए थे। सभी समूहों ने बारी-बारी से उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों पर प्रस्तुतियां दीं। समिति का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक मनोरंजन के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। अभ्यास के दौरान उन्हें लोकगीतों, पारंपरिक नृत्य शैलियों और पहाड़ी रीति-रिवाजों की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के नृत्य और लोक कलाकारों के गीतों ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या में महिलाओं के समूह ने भी पारंपरिक गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से पहुंचे गायकों और संगीतकारों ने लोकगीतों और संगीत की प्रस्तुतियों से समां बांधा। बच्चों, महिलाओं और लोक कलाकारों की भागीदारी ने कार्यक्रम को विभिन्न पीढ़ियों के सांस्कृतिक संगम में बदल दिया।

आभूषणों के स्टॉल पर दिखी पहाड़ की पहचान
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ परिसर में उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों का स्टॉल भी लगाया गया। यहां लोगों को पहाड़ के पारंपरिक पहनावे और संस्कृति से जुड़े आभूषण देखने का अवसर मिला। इस तरह आयोजन ने लोककला और संगीत के साथ पारंपरिक उत्पादों को भी मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed