फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women travel Free in dtc buses in delhi through pink pass

दिल्ली की बसों में महिलाएं पिंक पास से करेंगी मुफ्त सफर, सरकार का कैबिनेट नोट तैयार

Sun, 28 Jul 2019 07:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
women travel Free in dtc buses in delhi through pink pass
मुफ्त सफर करती हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में मुफ्त सफर के लिए महिला यात्रियों के लिए पिंक पास देने की योजना है। बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है। खास बात यह है कि बसों में महिलाओं को सिंगल जर्नी पास दिया जाएगा, जो केवल एक बस में मान्य होगा। दूसरी बस का प्रयोग करने पर महिला यात्री को कंडक्टर दूसरा पास देगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग मोटर वीकल एक्ट में दिये मुफ्त यात्रा के प्रावधान के तहत इस योजना पर काम कर रहा है। इस एक्ट में मुफ्त या रियायती दर पर सफर के लिए पास देने का प्रावधान है। चूंकि टिकट खरीदी जाती है और पास से मुफ्त या रियायती दरों पर सफर किया जाता है, इसलिए सरकार महिला यात्रियों को सिंगल जर्नी पिंक पास देने की तैयारी में है। अगर किसी महिला यात्री को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई बसें बदलनी पड़ती हैं तो उन्हें प्रत्येक बस में कंडक्टर द्वारा पिंक पास दिया जाएगा, जो उस बस में की गई यात्रा पूरी होने के बाद दूसरी बस में मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना को धरातल पर उतारने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा तैयार किए गए कैबिनेट नोट को अगले सप्ताह कैबिनेट के समक्ष पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस कैबिनेट नोट को लॉ और फाइनैंस डिपार्टमेंट को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हुआ है कि बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के दौरान बसों में मार्शलों की भी तैनाती होगी। इन मार्शल को महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी गई है। डीटीसी व क्लस्टर बसों में सरकार महिलाओं को मुफ्त सफर का लाभ देने के लिए डीटीसी को सब्सिडी देगी। पास सिस्टम लागू होने से बसों में सफर करने वाली महिलाओं की संख्या के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।


वहीं बताया गया है कि दिल्ली मेट्रो और बसों में करीब 30 प्रतिशत महिला यात्री सफर करती हैं। सरकार मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा देनी वाली है। महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए सरकार को सालाना 1400 से 1500 करोड़ रुपए का खर्च उठाना पड़ेगा, जबकि बसों में मुफ्त सफर के लिए सरकार को 225 से 250 करोड़ रुपए तक का खर्च उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed