फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women tied Rakhis to CM Rekha Gupta

Delhi NCR News: महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता को बांधी राखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
-विधानसभा में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता को बांधी राखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन का मूल भाव बहनों के सम्मान और सुरक्षा का है, जिसे मुख्यमंत्री ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा है। उन्होंने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और परिवारों को आर्थिक संबल देने वाली पहल बताया। महिलाओं ने सीएम का आभार भी जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह राखी केवल धागा नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रत्येक बहन और बेटी का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान महिलाओं ने सीएम से संवाद किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed