{"_id":"5d2bd6498ebc3e6ce70a905a","slug":"women-register-false-fir-of-sexual-assult-court-fined-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: यौन उत्पीड़न की दी थी झूठी शिकायत, हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: यौन उत्पीड़न की दी थी झूठी शिकायत, हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
Mon, 15 Jul 2019 06:58 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने झूठी शिकायत पर लगाया जुर्माना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने सहकर्मी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत करने वाली महिला पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायमूर्ति जेआर मिढा ने महिला की याचिका खारिज करते हुए 50 हजार रुपये जुर्माने की राशि दिल्ली हाईकोर्ट अधिवक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का निर्देश दिया। महिला ने अपने कार्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के फैसले को चुनौती देते हुए कथित आरोपी के सेवानिवृत्ति लाभ रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि पुरुष सहकर्मी ने 2011 में उसका यौन उत्पीड़न किया था और उससे गलत तरीके से व्यवहार किया था। कार्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने इस शिकायत की पड़ताल की थी। आरोपी अधिकारी ने महिला के आरोपों को खारिज किया था। मामले में आरोपी रहे अधिकारी का तर्क था कि महिला ने दुर्भावना से ग्रसित होकर उस पर आरोप लगाया था, क्योंकि उसने महिला की गैरमौजूदगी में कार्यालय का कुछ काम किया था, जो उस महिला को दिया गया था।
विज्ञापन
जांच समिति ने पाया कि शिकायत में दिए गए यौन उत्पीड़न के तथ्य साबित नहीं हो पाए। इसलिए आरोपी अधिकारी को संदेह का लाभ दिया गया था। हाईकोर्ट ने जांच समिति की टिप्पणियों के मद्देनजर महिला की याचिका खारिज कर दी है। दूसरी ओर, महिला के कार्यालय को झूठी शिकायत करने के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की छूट दी है।
विज्ञापन