{"_id":"960ae1acb2cf052cd7b3d725d7a70d9a","slug":"women-oust-from-home-due-to-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला को घर से निकालने और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा (बदला नाम) अपने परिजनों के साथ फरीदाबाद की सुंदर कॉलोनी में रहती है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2012 में गांव पाली निवासी नवीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। सीमा का आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसके पति नवीन, सास राजबाला, देवर प्रवीण और ननद नीतू ने उसके साथ मारपीट की और दहेज में एक बाइक व 50 हजार रुपये लेकर आने को कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।