फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women involved in prostitution worshipped Lord Ganesha

Delhi NCR News: देहव्यापार से जुडी महिलाओं ने की श्री गणेश की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
देहव्यापार से जुडी महिलाओं ने की समरसता श्री गणेश की पूजा
विज्ञापन

--सुनील देवधर के आवास पर गणेश उत्सव, कमला मार्केट थाने की उपनिरीक्षक किरण सेठी भी रहीं मौजूद




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए भाजपा नेता और माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर के नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास पर समरसता श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहव्यापार से जुड़ी महिलाओं ने गणेश पूजन, महाआरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कमला मार्केट थाने की उपनिरीक्षक किरण सेठी के साथ पहुंचीं महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती की।



नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास संख्या 211 में आयोजित कार्यक्रम में सभी को समान सम्मान देने का संदेश दिया गया। सुनील देवधर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के आत्मसम्मान की रक्षा करना ही सच्ची मानवता और हिंदुत्व की मूल सीख है। भगवान गणेश के दरबार में किसी तरह का भेदभाव नहीं है और सभी समान हैं।
विज्ञापन


देवधर ने वर्ष 2021 में दिल्ली में समरसता श्री गणेश पूजन की शुरुआत की थी। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष सिख समाज और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी भी गणेश पूजन और आरती में शामिल हो चुके हैं। आने वाले दिनों में मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध भिक्षु, दलित, किन्नर, दिव्यांग, बालगृहों के बच्चे, पूर्व नक्सली, चकमा समुदाय और पूर्वोत्तर भारत के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक समुदायों को उत्सव में आमंत्रित किया जाएगा। वेद पाठशालाओं के विद्यार्थियों को भी पूजन में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed