{"_id":"590b16f64f1c1b0b39442345","slug":"women-in-gurugram-waiting-for-water-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट बढ़ा, पानी के इंतजार में बैठी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट बढ़ा, पानी के इंतजार में बैठी महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 04 May 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के कई वार्डों में पानी का संकट गहरा गया है। लोगों का कहना है कि हालात ये हैं कि उन्हें पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं कई स्कूलों में भी बच्चों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वार्ड पांच की महिलाओं जकिया, कुलसुम, जुबेदा, फर्रा, रुकसीना, बिसमिल्ला, ज्ञानबती, सुशीला, कलावती, राधा, केला, गीता, सुनीता, बिमला सहित काफी महिलाओं ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि एक तो वाटर सप्लाई नहीं आ रही है, दूसरा जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। महिलाओं ने उपायुक्त नूंह से मांग की है कि वे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर उनके वार्ड में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से करवाएं। इनके अलावा वार्ड छह, वार्ड 12, वार्ड सात, वार्ड चार के लोग भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
कई स्कूलों में भी नहीं है पीने का पानी
शहर के कई सरकारी स्कूलों में पीने के पानी के लिए छात्र तरस रहे हैं। स्कूल में पेयजल संकट होने के कारण बच्चे घर से पानी की बोतल ले जाने को मजबूर हैं। मेवात माडल स्कूल के प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल चरण देव ने बताया कि स्कूलों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बच्चों को घरों से पानी की बोतल लेकर आनी पड़ रही है।
बिजली के कट लगने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। जिन वार्डों में पानी का संकट है वहां पर नियमित आपूर्ति करने के शीघ्र ही प्रयास किए जाएंगे।-शमीउल्ला खान, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, फिरोजपुर झिरका।