फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police detained Saurav Das and Ashutosh Ranka

दिल्ली: पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया, जंतर मंतर पहुंचे थे सीजेपी नेता

Tue, 13 Oct 2026 09:41 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 13 Oct 2026 09:41 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है। सीजेपी समर्थकों के साथ दोनों नेता जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी की। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Police detained Saurav Das and Ashutosh Ranka
सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उन्हें 10 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीजेपी नेता 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं, इसी के साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। जदयू दफ्तर का गेट पार कर जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के अंदर करीब 20 कार्यकर्ता पहुंचे थे, पुलिस ने सीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले 10 अक्तूबर को सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने ऐहतियातन हिरासत में लिया था। इसके बाद अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। इन नेताओं को अगले एक साल की अवधि तक शांति व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था।


सीजेपी ने पुलिस को दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सोमवार को विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने को कहा था। सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि दिल्ली में अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने राजधानी में प्रदर्शन करने की जगह को बदल दिया है। दिल्ली में अब तीन जगहों पर ही धरना प्रदर्शन हो सकेगा। इन जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, सीबीडी मैदान शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल से जंतर मंतर का नाम हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed