महिला हेल्पलाइन से भी नहीं मिली सहायता, फोन तो उठा पर नहीं मिला रिस्पांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन किलोमीटर तक छेड़छाड़ का सामना करने वाली युवती गुरुग्राम पुलिस से मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन उसके कॉल का कोई रिस्पांस नहीं दिया गया।
यहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने उसे जरूर चंद मिनट के लिए युवकों से राहत दिलाई। बुुजुर्ग के युवती से अलग होते ही एक बार फिर मनचलों ने अपनी हरकतें शुरू कर दीं। वारदात के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि समय पर पुलिस कंट्रोल रूम से रिस्पांस मिल जाता तो आरोपियों को घटना वाली रात को ही काबू किया जा सकता था।
बता दें कि सोमवार देर रात एक कंपनी ने एग्जीक्यूटिव युवती तबीयत खराब होने के चलते रात करीब 12 बजे अपनी एक्टिवा से घर राजीवनगर लौट रही थी। इस दौरान सेक्टर-18 से एसयूवी गाड़ी में सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था।
आरोप है कि युवकों ने उसे पहले सरहोल मोड के पास रोका और उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने उसे अतुल कटारिया चौक पर रोका। यहां बुजुर्ग की मदद लेने के बाद वह सेक्टर-14 तक पहुंची। यहां मार्केट के पास आरोपियों ने उसकी एक्टिवा के आगे एक बार फिर अपनी गाड़ी अड़ाते हुए उसे रोक लिया और गंदे इशारे करने लगे।
इस दौरान युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल भी की। 100 नंबर काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिल पाया तो उसने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। यहां फोन तो उठा, लेकिन उसकी कॉल का कोई रिस्पांस नहीं मिला।