फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women health employees on strike for 33 days visited sisodia on bhaiya dooj return hopeless

सिसोदिया को टीका लगाकर निराश लौटीं महिला स्वास्थ्य कर्मी, 33 दिन से हड़ताल पर

Sun, 22 Oct 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Oct 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
women health employees on strike for 33 days visited sisodia on bhaiya dooj return hopeless
- फोटो : अमर उजाला

मांगों को लेकर 33 दिनों से हड़ताल पर बैठे दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मी भाई दूज के अवसर पर उपमुख्यमंत्री से मिले।

विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मनीष सिसोदिया को टीका लगाया लेकिन मांग पूरी होने का आश्वासन नहीं मिलने पर उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं, कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग पूरी न हुई तो हम भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं, मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित विकास भवन के बाहर पिछले 33 दिनों से धरने पर बैठीं दिल्ली एनएचएम अध्यक्ष भावना के मुताबिक, भाई दूज पर उपमुख्यमंत्री को टीका लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली की तरह भाई दूज भी काला निकल गया

women health employees on strike for 33 days visited sisodia on bhaiya dooj return hopeless

उम्मीद थी कि वह भाई-बहन के इस पावन दिन पर एक भाई की तरह हमारी दिक्कतों को समझते हुए उन्हें दूर करने का आश्वासन देंगे। हालांकि दिवाली की तरह भाई दूज भी काला निकल गया।

इससे पहले हमने दिवाली की रात मुख्यमंत्री के घर के बाहर मोमबत्ती जलाकर उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की समान कार्य, समान वेतन की मांग के प्रति अनदेखी से हम आहत हैं।

हम अपनी मांगों के पूरा न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। मांगों को लेकर दिल्ली स्टेट एनएचएम/ आरसीएच/ आरएनटीसीपी/ आईडीएसपी/ एनएलईपीय/ एनपीसीबी (ऑल वर्टिकल प्रोग्राम) एक्शन कमेटी कर्मियों के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed