फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women have whipped liquor cheats, subversion and commotion

महिलाओं ने फूंकीं शराब की पेटियां, तोड़फोड़ और हंगामा

Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Women have whipped liquor cheats, subversion and commotion
wine shop - फोटो : अमर उजाला

आबादी में चल रहे शराब के ठेके न हटने से मंगलवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने दो गांवों के ठेकों में तोड़फोड़  की और शराब की पेटियां छीनकर उनमें आग लगा दी। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाल पायी।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर डंडे और पत्थर लेकर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा और शेरपुर में महिलाएं शराब के ठेकों पर पहुंच गईं।  शिकायत और विरोध करने के बावजूद दोनों गांवों में चल रहे देसी शराब के ठेके न हटने से गुस्साई महिलाओं ने ठेकों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


उन्होंने ठेके से शराब की पेटियां छीनकर सड़क पर ले जाकर आग लगा दी। लहडरा गांव में दर्जनों बोतलों को सड़क पर फोड़ दिया गया। महिलाओं का गुस्सा देखकर ठेकों के सेल्समैन अनिल और जितेंद्र भाग गए। सूचना पर बहादुरगढ़ पुलिस पहुंची और महिलाओं का गुस्सा देखकर उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पहुंचे सीओ ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस कई मिनटों तक मूकदर्शक बनकर तमाशा भी देखती रही। एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि ठेकों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना गंभीर है।

लहडरा और शेरपुर के शराब ठेकों को गांव की आबादी से बाहर किया जाएगा। हालांकि आबकारी विभाग ने महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed