फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women have been misbehaved by up police in gaziabad

छेड़खानी की शिकार महिलाओं को थाने से दौड़ाया

Sun, 04 Jan 2015 04:14 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
Women have been misbehaved by up police in gaziabad

थाने पर शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं और लोगों को विजयनगर पुलिस ने पीटने को दौड़ा लिया। एसएसपी से शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन


कांशीराम आवासीय कालोनी के लोग नए साल की पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दबंगों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। सुनवाई न होने पर वे थाने के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों ने फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी में रहने वाले एक पक्ष का कहना है कि 31 दिसंबर की रात को वह घर के बाहर डीजे लगाकर खुशियां मना रहे थे।

इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवक जबरन वहां पहुंच गए और डीजे का तार निकाल दिया। विरोध करने पर मारपीट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट की।

महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की

Women have been misbehaved by up police in gaziabad

दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर की इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के बाहर नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। इस दौरान पुलिस ने 4 युवकों की पिटाई और महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की।

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों का आपस में समझौता हो गया है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि युवकों की पिटाई नहीं की गई है। थाने के बाहर नारेबाजी करने से उन्हें मना किया गया था।

छेड़खानी करने फ्लैट में घुसे मनचले

Women have been misbehaved by up police in gaziabad

कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक महिला के फ्लैट में शनिवार की शाम तीन युवकों ने घुसकर छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया गया है।

लगातार हो रही छेड़खानी की घटनाओं से परेशान कालोनी की महिलाओं ने रात आठ बजे थाने पर हंगामा किया। एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।

पीड़िता का कहना है कि शनिवार की शाम को वह फ्लैट में अकेली थी इस दौरान तीन युवक अंदर घुस गए और छेड़खानी करने लगे। पड़ोसियों की मदद से आरोपियों को दबोचकर धुनाई की और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी।

विज्ञापन

दूसरी मंजिल से कूदा मनचला

Women have been misbehaved by up police in gaziabad

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक युवक के सिर में चोट आई है। महिलाओं का कहना है कि पकडे़ जाने के डर से युवक ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाई है।

आरोपी कालोनी के रहने वाले नहीं हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे में धुत थे और उसकी दुकान के सामने आकर अश्लील इशारे कर रहा था।

लोगों का कहना है कि तीन दिन से कालोनी में इस तरह की घटनाएं हो रही है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि तीन आरोपियों को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed