फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women gangs are active before diwali.

दिवाली में आप भी हो सकती हैं महिला गैंग का शिकार

Mon, 20 Oct 2014 08:05 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Women gangs are active before diwali.

राजधानी के बड़े बाजारों में दिवाली की खरीदारी करने के दौरान सावधान रहें। बाजारों में इन दिनों जेबतराशी करने वाले गैंग सक्रिय हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बाजारों में पुरुषों के साथ-साथ महिला गैंग भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्य चांदनी चौक, खारी बावली, दरीबाकलां और कोतवाली और मजनूं का टीला इलाके में कई लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खरखौदा सोनीपत निवासी हरीश कुमार की सोनीपत में गोपीराम नाम से ज्वेलरी की दुकान है। वह चांदनी चौक के कूंचा महाजनी से जेवरात खरीदकर ले जाते हैं। गत 17 अक्तूबर को वह खरखौदा से 9 लाख रुपये लेकर चांदनी चौक में खरीदारी करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर कई दुकानों से पांच लाख रुपये की खरीदारी करने के बाद वह कूंचा नटवा स्थित भाटिया एंड संस की दुकान पर पहुंचे। जहां खरीदारी करने के बाद अपने हैंडबैग से रुपये निकालने लगे, लेकिन बैग कटा हुआ मिला जिसमें से चार लाख रुपये गायब थे।

कई बन चुके हैं शिकार

Women gangs are active before diwali.

उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी। कोतवाली थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरेे के फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
 
वहीं एक अन्य मामले में मजनूं का टीला इलाके में चोरों ने एक कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी से एक लाख रुपये उड़ा लिए। शास्त्री नगर ए ब्लॉक  में रहने वाले जसबीर सिंह कमीशन पर नूडल्स डिलीवरी और पेमेंट लेने का काम करते हैं।

18 अक्तूबर को उन्होंने मजनूं का टीला स्थित पंजाबी बस्ती की दो दुकानों से एक लाख रुपये का पेमेंट लिया। जसबीर सिंह रुपये अपने स्कूटी के डिग्गी में रखकर तिब्बती मार्केट पहुंचे।

स्कूटी पार्क करके वे डिलीवरी करने और पेेमेंट लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस आकर उसने डिग्गी की जांच की। डिग्गी से एक लाख रुपये गायब थे। जसबीर सिंह की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

मेरठ की महिला गैंग के निशाने पर महिलाएं

Women gangs are active before diwali.

भीड़भाड़ वाली बाजार में पुरुषों के अलावा महिला गैंग भी सक्रिय हैं। शनिवार को कालका जी निवासी पायल (28) अपनी मां उषा थापा के साथ चांदनी चौक बाजार में खरीदारी करने आई थी। एक कपड़े की दुकान के पास वह खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान दो महिलाओं ने पायल को धक्का दिया।

पायल ने कंधे पर लटक रहे बैग को आगे किया। उसने देखा कि उसका बैग कटा हुआ है और दो महिलाएं तेजी से भागने का प्रयास कर रही हैं। बैग से नौ हजार रुपये गायब थे। पायल ने पीछा कर दोनों महिलाओं को दबोच लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से नौ हजार रुपये बरामद कर लिए। महिलाओं की पहचान पुरबा फय्याज अली घंटाघर मेरठ निवासी मेहनाज हसन और आशिया के रूप में हुई।

पूछताछ में महिलाओं ने खुलासा किया है कि दोनों मेरठ से दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजार में जेबतराशी की नीयत से आई हैं और वारदात के बाद वापस मेरठ चली जाती हैं। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इससे पूर्व भी भीड़भाड़ वाले बाजार में पकड़े गए बदमाश मेरठ और शामली से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देते हैं और शाम में ट्रेन से अपने घर वापस चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed