महिलाओं को ना हो परेशानी इसलिए बंद कर दिए शराब के ठेके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालकाजी और कृष्णा नगर इलाके की महिलाओं की मांग पर दिल्ली महिला आयोग ने शराब की दो दुकानों को बंद करवाया है। महिलाओं की मांग पर आयोग ने इलाके में सर्वे करवाया और परेशानियों की रिपोर्ट सरकार को भेजी।
इसी रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली सरकार ने दोनों दुकानों को अन्य जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, कालकाजी स्थित डीडीए फ्लैट इलाके में शराब की दुकान थी। महिलाओं की शिकायत थी कि रात ही नहीं, दिन में भी इस एरिया से निकलने में परेशानी होती है।
महिला आयोग की शिकायत पर हुआ सर्व
वहीं, कृष्णा नगर ए ब्लॉक इलाके में महिलाओं को परेशानी हुई। आयोग के मुताबिक, कृष्णा नगर के लोग शराब की दुकान शिफ्ट करवाने का विरोध कर रहे थे, जबकि महिलाओं की अपनी परेशानी थी।
एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में आयोग को बताया कि वर्ष 2014 में शराब की इस दुकान को खोलने के बाद से महिलाओं को दिक्कत शुरू हुई है। दुकान बंद करवाने के लिए महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।
एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने एक्साइज डिपार्टमेंट को दोनों शराब की दुकान अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश जारी
कर दिए थे। इसी के तहत दोनों दुकानें इन इलाकों से बंद करवा दी गईं हैं।