फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women died due to beaten on water dispute

पानी भरने के विवाद में महिला की पीट पीटकर हत्या

Mon, 25 Feb 2019 04:12 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Feb 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
Women died due to beaten on water dispute
डेमो - फोटो : डेमो

अलीगढ़ के सारसौल स्थित कांशीराम आवास में किराए के फ्लैट में रहने वाली एक महिला को पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने घर में घुसकर रविवार सुबह पीट-पीटकर मार डाला। कई घंटे बाद जब पति घर लौटा तो उसे खून से लथपथ पड़ी देखा तो शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। महिला की पिटाई करने वाली महिला और उसके तीन बच्चे फरार हो गए। घटना के पीछे पानी भरने का विवाद था। मृतका के पति ने थाना बन्नादेवी में चारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


संगीता (35) मूलरूप से मऊ चिरायल, सिकंदराराऊ की रहने वाली थी। ढाई साल से वह पति विनोद कुमार सहित सारसौल स्थित कांशीराम आवास में किराए का फ्लैट लेकर रहती थी। विनोद रविवार सुबह करीब सात बजे मजदूरी करने घर से निकल गया था। 

विज्ञापन

 

इसके बाद संगीता आवास परिसर में लगे सबमर्सिबल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसका विवाद अन्य फ्लैट में रहने वाली अनीता पत्नी नन्नू के साथ हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए पैसे चुकाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। संगीता अपने फ्लैट पर वापस आ गई। पीछे से अनीता अपने एक बेटे व दो बेटियों सहित फ्लैट पर आ गई और उसने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई। 


इधर, काम न मिलने पर विनोद भी करीब 11 बजे वापस फ्लैट पर आ गया। उसने दरवाजा खोला तो जमीन पर संगीता रक्तरंजित पड़ी हुई मिली। यह देख उसने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि विनोद की तहरीर के आधार पर अनीता और उसके तीन बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed