फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women dead in bk hospital, relative accused ignorance

अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया बीके चौक जाम

Thu, 08 May 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 08 May 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
women dead in bk hospital, relative accused ignorance

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक महिला की मौत पर उनके परिवारों वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह महिला के परिजनों ने अस्पताल के सामने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


57 साल की कमला नाम की इस महिला को बुधवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमला के पति चतर सिंह शहर के वाल्मीकि महासंघ के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


चतर सिंह ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद कमला ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले आया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने कुछ दवाईयां और इंजेक्शन दी। रात करीब 4 बजे डॉक्टरों ने कहा कि वह कमला को पास के ही फोर्टिस अस्पताल में ले जाएं। जब परिवार के लोग कमला को अस्पताल से ले जाने लगे तभी उन्हें पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।bk hospital hungama
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मृतक के परिवारवालों का कहना है कि रात जिस डॉक्टर ने उसे दवाई और इंजेक्शन दिया है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और अस्पताल एक बोर्ड बनाकर शव का पोस्टमार्टम करे और बताए कि मौत की असल वजह क्या है। फिलहाल शव को अस्पताल के ही शवगृह में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed