फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women beaten to death in suspision of theft

दिल्लीः महरौली इलाके में चोरी के शक में महिला को उतारा मौत के घाट, चार लोग गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2019 05:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
women beaten to death in suspision of theft
मंजू गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

महरौली में किराए पर रह रही विधवा को चोरी के शक में इतना पीटा गया कि भाई के घर जाकर उसकी मौत हो गई। आरोप मकान मालिक और उसके परिजनों पर है। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक, उसकी पत्नी, बेटे और नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकर के अनुसार, कैटरिंग का काम करने वाले महेश जिंदल ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन मंजू गोयल की तीन-चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस को महेश ने बताया कि उसे बहन के मकान मालिक सतीश पाहवा ने शनिवार सुबह सवा आठ बजे फोन करके बुलाया था।
विज्ञापन


वह पहुंचा तो उसकी बहन मंजू को सतीश पाहवा और उसके परिजनों ने पकड़कर ग्राउंड फ्लोर पर बैठा रखा था। मंजू के शरीर पर चोटें थीं, जिनसे खून निकल रहा था। मंजू सतीश पाहवा के घर में तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसके जीजा की पांच-छह वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मंजू के दोनों बच्चे रेवाड़ी में दादी के पास रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मंजू गोयल अकेली रहती थीं और लोगों के घरों में खाना बनाकर गुजारा करती थी। महेश जिंदल का आरोप है कि उसकी बहन को मकान मालिक सतीश पाहवा, उसके बेटे पंकज पहवा, उसकी पत्नी और अन्य ने पीटा है। बहन की हालत देखकर वह उसे अपने घर गुरुग्राम ले गया। वहां मंजू दूध-ब्रेड खाकर सो गई।

मंजू गोयल करीब 11:30 बजे जागी और छाती व पेट में दर्द की शिकायत की। महेश ने पास में रहने वाले डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर दवा व इंजेक्शन देकर चला गया। मंजू का दर्द कम नहीं हुआ और वह बेसुध हो गई तो डॉक्टर को रात साढ़े सात बजे फिर बुलाया गया। डॉक्टर ने मंजू को मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस ने मंजू का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। महरौली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सतीश पाहवा, उसके बेटे पंकज पाहवा, पत्नी और नौकरानी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ महीने पहले ही किराए के मकान में गई थी

पति की मौत के बाद मंजू गोयल काफी समय तक अपने भाई महेश जिंदल के घर में रह रही थी। मंजू कुछ महीने पहले ही सतीश पाहवा के घर में किराए पर रहने आई थी। वह चार मंजिला मकान में चौथी मंजिल पर अकेली रहती थी। आढ़त का काम करने वाले सतीश पाहवा और उसके परिजनों ने पैसे चोरी करने की बात कहकर मंजू की पिटाई करना शुरू कर दिया था।


मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा पोस्टमार्टम

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि मंजू गोयल के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मृत्यु की वजह पता चल सके। हालांकि मंजू के शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed