कमरे में अकेला पाकर ससुर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, पति भी जानकर रह गया सन्न
दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक महिला ने अपने ससुर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायत की है। महिला का आरोप है कि कमरे में अकेले रहने के दौरान उसके ससुर आए और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ता अपने पति व परिवार के साथ बख्तावरपुर गांव में किराए के मकान में रहती है। उसका पति 18 जुलाई को कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार गया था।
21 जुलाई की रात ससुर उसके कमरे में आया और कहा कि उसे टच वाला फोन चलाना नहीं आता है। उसे फोन डायल करना सिखा दे। महिला ने ननद का नंबर लगाकर दे दिया।
आरोप है कि बेटी से बात करने के बाद ससुर उसके पास आया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला घबराकर कमरे से बाहर निकल गई। उसने अपने पति की नानी, घर के अन्य सदस्यों और अपनी मां को भी फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला की मां ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बताया।
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पति के कांवड़ लेने जाने की वजह से परिवार ने उस समय कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। शुक्रवार को महिला ने अपने परिजनों के साथ ससुर के खिलाफ लिखित शिकायत की।